Trusted Source Image

GATE Answer Key 2026: गेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट gate2026.iitg.ac.in पर जारी; आपत्तियां दर्ज करें

Abhay Pratap Singh | February 22, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read

गेट आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

GATE Previous Year Question Paper's

Download GATE previous year question papers to understand exam pattern and difficulty level. Practice with these papers to boost your preparation and improve your score.

Check Now
गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को 30 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को 30 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने 22 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को गेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।

गेट आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। गेट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड लिंक और गेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर सक्रिय है।

समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद गेट फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाएगी। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा गेट 2026 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गेट 2026 रिजल्ट 19 मार्च को ऑनलाइन माध्यम में घोषित किया जाएगा।

Also readIIT JAM Response Sheet 2026: आईआईटी जैम रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ jam2026.iitb.ac.in पर जारी, आंसर की जल्द

गेट 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को 30 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 व 2 अंक दिया जाएगा। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में ⅓ व ¼ नेगेटिव मार्किंग है। एनएटी प्रश्नों में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

गेट स्कोर 3 साल तक मान्य होता है। गेट प्रवेश परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और अन्य संस्थानों में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में भर्ती के लिए भी किया जा सकता है।

GATE 2026 Answer Key: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट गेट प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • गेट प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications