Trusted Source Image

इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान सजावटी द्वार गिरने से छात्रा की मौत, 14 लोग घायल

Press Trust of India | October 18, 2026 | 02:28 PM IST | 1 min read

पुलिस के अनुसार, हवा के कारण सजावटी द्वार गिर गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख व्यक्त किया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख व्यक्त किया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान रोशनी के लिए लगाए गए एक सजावटी द्वार के गिरने से इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 14 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हवा के कारण सजावटी द्वार गिर गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना में 14 अन्य लोगों को भी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख व्यक्त किया।

Also readNCTE: टीजीटी नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस झूठा और भ्रामक, झांसे में न आएं अभ्यर्थी

सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications