UP Board 12th Toppers 2024: यूपी बोर्ड इंटरमीडिट रिजल्ट टॉपर्स लिस्ट, यहां से करें चेक
Saurabh Pandey | April 20, 2024 | 02:40 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in के जरिए चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शुभम वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड ने पिछली बार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20 दिनों के भीतर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया है। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स लिस्ट 2024
- शुभम वर्मा - 489 अंक - पहला स्था
- विशु चौधरी- 488 अंक - दूसरा स्थान
- काजल सिंह - 488 अंक - दूसरा स्थान
- राज वर्मा - 488 अंक - दूसरा स्थान
- कशिश मौर्य - 488 अंक - दूसरा स्थान
- चार्ली गुप्ता - 488 अंक - दूसरा स्थान
- सुजाता पांडेय - 488 अंक - दूसरा स्थान
- शीतल वर्मा - 487 - अंक - तीसरा स्थान
- कशिश यादव - 487 - अंक - तीसरा स्थान
- आदित्य कुमार यादव - 487 - अंक - तीसरा स्थान
- आकांक्षा विश्वकर्मा - 487 - अंक - तीसरा स्थान
- पलक सिंह - 487 - अंक - तीसरा स्थान
- मोहम्मद सहिम - 486 - अंक - चौथा स्थान
- पलक मौर्य 486 - अंक - चौथा स्थान
- साधना मौर्य - 486 - अंक - चौथा स्थान
- रजित कुमार - 486 - अंक - चौथा स्थान
- लवी - 486 - अंक - चौथा स्थान
- शिवम गुप्ता - 486 - अंक - चौथा स्थान
- राहुल उपाध्याय - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- नूतन यादव - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- राधिका - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- स्मृति सिंह - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- अनुभव शुक्ला - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- पलक मौर्य - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- अनिकेत साहू - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- आस्था बघेल - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- ज्योति - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- कशिश - 485 - अंक - पांचवां स्थान
- सोनाक्षा श्रीवास्तव - 485 - अंक - पांचवां स्थान
UP Board 12th पास प्रतिशत
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42 रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा। बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 10.6 फीसदी बेहतर रहा है। इस साल UP Board 12th Result 2024 का कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा है।
UP Board Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- 'यूपी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड सत्यापित करें।
- ऑनलाइन यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी