UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड एग्जाम में कक्षा 12वीं का पेपर लीक करने वाले स्कूल की मान्यता हुई रद्द
Abhay Pratap Singh | March 1, 2024 | 07:10 PM IST | 1 min read
कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद करीब 3 बजे व्हाट्सएप ग्रुप पर मैथ और बायोलॉजी विषय का पेपर विनय चौधरी नाम के मोबाइल नंबर से आगरा में वायरल किया गया था।
नई दिल्ली: यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं के गणित और जीव विज्ञान विषय का पेपर व्हाट्सएप पर लीक होने का मामला 29 फरवरी को सामने आया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पेपर लीक करने वाले इंटर कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई है। वहीं, पेपर लीक से जुड़े कई आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बताया गया कि श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली, आगरा में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी द्वारा ‘ऑल प्रिंसिपल आगरा’ व्हाट्सएप ग्रुप पर दोनों विषयों के पेपर दोपहर 3:11 बजे डाला गया था। जिसके बाद पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय चौधरी समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी।
शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 1 मार्च को पेपर लीक मामले में बैठक करते हुए श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली की मान्यता रद्द कर दी है। बैठक में यह भी कहा गया कि भविष्य में यदि किसी विद्यालय द्वारा प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उस स्कूल की तत्काल प्रभाव से मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
Also read UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के मैथ और बायोलॉजी का पेपर हुआ लीक, व्हाट्सएप पर वायरल
पुलिस ने यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में केंद्र व्यावस्थापक राजेंद्र सिंह व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, स्टेटिक मजिस्ट्रेट से मामले में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पेपर लीक से जुड़े मुख्य आरोपी विनय चौधरी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
बोर्ड की बैठक में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश देते हुए एग्जाम सेंटर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन लाने पर रोक लगाने की बात कही गई है। बताया गया कि परीक्षा केंद्र में यदि किसी व्यक्ति द्वारा फोन का प्रयोग किया जाता है, तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
अगली खबर
]WISH Program: टैलेंटस्प्रिंट ने फीमेल इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए गूगल के सहयोग से 'WISH' कार्यक्रम की शुरुआत
टैलेंटस्प्रिंट द्वारा लॉन्च किए गए वुमन इंजीनियर्स कार्यक्रम के तहत 950 से अधिक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के जीवन में बदलाव देखने को मिला है। इन महिला इंजीनियर्स ने दुनिया की शीर्ष तकनीकी कंपनियों के साथ अपने करियर की शुरुआत की है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी