UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के मैथ और बायोलॉजी का पेपर हुआ लीक, व्हाट्सएप पर वायरल
Abhay Pratap Singh | February 29, 2024 | 08:59 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के गणित और जीव विज्ञान का पेपर दोपहर 2 बजे शुरू किया गया था। एग्जाम शुरू होने के 1 घंटे बाद यानी करीब 3 बजे ही दोनों पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिए गए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज यानी 29 फरवरी को कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए गणित (मैथ) और जीव विज्ञान (बायोलॉजी) विषय के पेपर का आयोजन किया गया। बताया गया कि परीक्षा समाप्त होने से पहले ही दोनों विषय के पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने लगे।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के गणित और जीव विज्ञान विषय के पेपर लीक मामले की पुष्टि करते हुए जिला पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया साइट व्हाट्सएप पर वायरल हुआ पेपर ही एग्जाम में छात्रों को दिया गया था। शिक्षा विभाग द्वारा मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के मैथ और बायोलाजी सब्जेक्ट का पेपर दोपहर 2 बजे शुरू किया गया था। एग्जाम शुरू होने के 1 घंटे बाद यानी करीब 3 बजे ही दोनों पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिए गए। बताया गया कि आगरा में इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है, विनय चौधरी नाम के व्यक्ति द्वारा ग्रुप में पेपर डालने की बात सामने आई है।
जांच में पता चला है कि रौझोली (आगरा) स्थित एक इंटर कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पेपर लीक किया गया है। वहीं, मामले में व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल करने वाले व्यक्ति विनय चौधरी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। शिक्षा विभाग ने कक्षा 12वीं के पेपर लीक मामले की जांच पड़ताल के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है।
विनय चौधरी नाम से फोन नंबर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले गए गणित विषय के पेपर का कोड 324 एफसी और बायोलॉजी विषय के पेपर का कोड 368 जीएल था। बताया गया कि गणित और जीव विज्ञान का पेपर ऑल प्रिंसिपल व्हाट्एप ग्रुप पर डाले गए थे, हालॉंकि कुछ समय बाद दोनों पेपरों को व्हाट्सएप ग्रुप से डिलीट कर दिया गया था।
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, 15 मार्च से होगी परीक्षा
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती अभियान के तहत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस बार उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी