UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड गणित-जीव विज्ञान का पेपर नहीं हुआ लीक, यूपीएमएसपी ने जारी किया स्पष्टीकरण
Saurabh Pandey | March 1, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की मैथ और बायोलॉजी का पेपर 29 फरवरी को दूसरी पाली में आयोजित किया गया। इस पेपर के लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इस पर बोर्ड का स्पष्टीकरण आया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक होने की खबर से इनकार किया है। बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी कर इसे बारे में स्पष्टीकरण दिया गया है। यूपीएमएसपी के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाती है।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आगरा जिले के राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज द्वारा जानकारी दी गई कि ऑल प्रिंसिपल्स आगरा नाम के व्हाटस्एप ग्रुप में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित का पेपर डाला गया है। यह पेपर इस ग्रुप में विनय चौधरी नाम के एक व्यक्ति द्वारा 3:10 बजे डाला गया। इस समय तक 1 घंटे 10 मिनट की परीक्षा संपन्न हो चुकी थी, सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे थे। बोर्ड सचिव ने बताया कि इस वजह से परीक्षा की शुचिता किसी भी तरह प्रभावित नहीं हुई है।
आरोपी के खिलाफ एफआईआर
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक किसी एक व्यक्ति विशेष को नकल कराने के उद्देश्य से विनय चौधरी ने यह कृत्य किया है। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विनय चौधरी और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा को निर्देशित किया गया है और जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा विनय चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Also read UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के मैथ और बायोलॉजी का पेपर हुआ लीक, व्हाट्सएप पर वायरल
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक और परीक्षा के पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि घटना के बाद हमने एक समिति बनाई है और उसके अनुसार संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने यह कृत्य किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी