Saurabh Pandey | February 28, 2024 | 12:05 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 मार्च से चल रही हैं। दोनों ही परीक्षाएं 9 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। गुरुवार 29 फरवरी को हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा होनी है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या यूपीएमएसपी की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 चल रही है। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए बेहतर तैयारी की जरूरत होती है। यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर पाठ्यक्रम और मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा विषय से संबंधित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक पाठ्य सामग्री, वीडियोज दीक्षा एप एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल ई-गंगा पर उपलब्ध है। विद्यार्थी उनसे से मदद ले सकते हैं।
गुरुवार 29 फरवरी को हाईस्कूल परीक्षा के विज्ञान विषय का पेपर होना है। हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय से संबंधित परीक्षा टिप्स यहां साझा की जा रही हैं। इनकी मदद से परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विद्यार्थी विज्ञान के निर्धारित पाठ्यक्रम को अच्छे से पढ़ें और तैयारी के लिए एक टाइम-टेबल बना लें। पिछले वर्षों की बोर्ड परीक्षा में रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्रों एवं मॉडल प्रश्न पत्रों के पैटर्न को समझें तथा उन्हें हल करने का प्रयास करें। मॉडल प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
पाठ्यक्रम के चैप्टर में दिए प्रकरणों का पॉइंज वाइज नोट्स बनाएं। सूत्रों को सूची बनाकर उनका अभ्यास करें। रसायन विज्ञान से संबंधित चैप्टर में दिए गए समीकरणों को लिखकर संतुलित करने का अभ्यास करें। चैप्टर से संबंधित प्रकरणों को फ्लो चार्ट बनाकर याद करें।
भौतिक विज्ञान से संबंधित प्रकरणों के सूत्रों की सूची बनाएं तथा आंकिक प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें। जीव विज्ञान में वर्गीकरण से संबंधित चैप्टरों को चार्ट के माध्यम से याद करें। प्रकरण से संबंधित चित्रों को बनाने का अभ्यास करें। तथ्यों को रटने के बजाय समझकर लिखने का प्रयास करें।