देश में कुछ ऐसे मेडिकल संस्थान भी हैं, जिनमें प्रवेश परीक्षा दिए बिना ही छात्र एमबीबीएस स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | June 24, 2025 | 06:13 PM IST
नई दिल्ली: भारत में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में ‘बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी’ (MBBS) आज भी अधिकतर छात्रों की पहली पसंद है। एमबीबीएस प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। नीट एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट के माध्यम से छात्रों को देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
भारत के अधिकतर मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से ही छात्रों को एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। देश में कुछ ऐसे मेडिकल संस्थान भी हैं, जिनमें प्रवेश परीक्षा दिए बिना ही छात्र एमबीबीएस में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, नीट यूजी में न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल स्कोर हासिल नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को भी अब निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के कई टॉप एमबीबीएस कॉलेजों में ऐसे छात्र दाखिला ले सकते हैं।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दिए बिना एमबीबीएस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है:
Also readTop Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
बिना प्रवेश परीक्षा के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
भारत में आयोजित की जाने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा निम्नलिखित हैं:
एमबीबीएस एक स्नातक चिकित्सा डिग्री है। एमबीबीएस कोर्स की अवधि 5.5 वर्ष होती है, जिसमें 4.5 साल की पढ़ाई और अंतिम 1 साल में इंटर्नशिप को शामिल किया गया है। इस कोर्स में क्लीनिकल एक्सपोजर, चिकित्सा विज्ञान और व्यवहारिक कौशल को शामिल किया गया है। एमबीबीएस डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र लाइसेंस प्राप्त मेडिकल प्रैक्टिशनर बन जाते हैं।
भारत में नीट प्रवेश परीक्षा के बिना एमबीबीएस प्रोग्राम में दाखिला देने वाले मेडिकल कॉलेजों की सूची नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
क्रम संख्या | एमबीबीएस कॉलेज का नाम | एनआईआरएफ रैंकिंग | फीस |
---|---|---|---|
1 | सीएमसी वेल्लोर - क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज | 3 | 1.53 लाख |
2 | केएमसी मणिपाल - कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज | 10 | 70.78 लाख |
3 | सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर | 13 | 24.98 लाख |
4 | केएमसी मैंगलोर - कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज | 23 | 70.78 लाख |
5 | जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूर | 24 | 80.95 लाख |
6 | जामिया हमदर्द, नई दिल्ली | 25 | 66.65 लाख |
7 | डीएमसीएच लुधियाना - दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल | 26 | 4.50 लाख |
8 | पीएसजीआईएमएसआर कोयंबटूर - पीएसजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च | 33 | 56.25 लाख |
9 | एमएस रमैया मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर | 37 | 6.35 लाख |
10 | डॉ. डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, नवी मुंबई | 41 | 1.42 करोड़ |