UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं मार्कशीट्स में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू, 6 मई लास्ट डेट
Saurabh Pandey | April 27, 2026 | 04:45 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो बाद में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा और संबंधित स्कूल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के बाद छात्र-हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। परिषद द्वारा हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार के लिए एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। आवेदन करते समय कृपया फील्ड कोड नंबर का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल पर संशोधन के लिए सही कोड चुनना अनिवार्य होता है।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड ने छात्रों के शैक्षणिक विवरणों में सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल 27 अप्रैल से सक्रिय कर दिया है, जो 6 मई 2026 (शाम 6 बजे तक) तक कार्य करेगा। विद्यालयों के प्रधानाचार्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर सुधार के लिए आवेदन करेंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो बाद में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा और संबंधित स्कूल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इन विवरणों में करा सकेंगे संशोधन
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षार्थी अपने नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन करा सकते हैं। संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैनुअल डाउनलोड कर लें। इसके बाद इस संशोधन को जिला विद्यालय निरीक्षक से मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी मिलने के बाद विद्यालय को फिर से वेबसाइट पर लॉगिन करके पूरा फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करने होंगे।
हाईस्कूल मार्कशीट विवरण में संशोधन
|
फील्ड कोड नंबर
|
संशोधन के प्रकार
|
|
01
|
परीक्षार्थी का नाम (Candidate Name)
|
|
02
|
पिता का नाम (Father Name)
|
|
05
|
जन्म तिथि (Date of Birth)
|
|
15
|
माता का नाम (Mother Name)
|
|
20
|
फोटो (Photo)
|
इंटरमीडिएट मार्कशीट विवरण में संशोधन
|
फील्ड कोड नंबर
|
संशोधन के प्रकार
|
|
06
|
परीक्षार्थी का नाम (Candidate Name)
|
|
07
|
पिता का नाम (Father Name)
|
|
15
|
माता का नाम (Mother Name)
|
|
20
|
फोटो (Photo)
|
UPMSP Result Correction 2026: सुधार के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद शैक्षणिक विवरणों में सुधार के लिए सबसे पहले प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र देना होगा। इसके साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी (Transfer Certificate) की प्रमाणित कॉपी, पंजीकरण प्रपत्र, कक्षा 10वीं/12वीं की नामावली और छात्र का पहचान पत्र भी जमा करना जरूरी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार