Santosh Kumar | April 23, 2026 | 04:07 PM IST | 2 mins read
इस साल, 27.5 लाख से अधिक छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए। स्कोरकार्ड में विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति दर्ज है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की गई। छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 में इस साल, 90.42 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
इस साल, 27.5 लाख से अधिक छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए। स्कोरकार्ड में विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति दर्ज है। परीक्षा पास करने के लिए, हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।
मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा डिजिलॉकर ऐप और उमंग पोर्टल पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट के साथ, टॉपर्स की सूची, ज़िला-वार प्रदर्शन के आंकड़े, जेंडर-वाइज पास प्रतिशत, और अन्य संबंधित डेटा भी जारी कर दिया गया है।
छात्र रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 10 की प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी, जबकि मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से मिलेगी।
Also readUPMSP Books Price 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 तक की किताबों के नए दाम जारी, विषयवार सूची देखें
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि किसी छात्र को अपने अंकों के संबंध में कोई आपत्ति है, तो परिणाम घोषित होने के बाद वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीखें भी बाद में घोषित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए, पोर्टल पर जाएं।
छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले नए और दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों, दोनों के लिए ये एडमिट कार्ड अत्यंत जरूरी हैं।
Santosh Kumar