Santosh Kumar | April 17, 2026 | 06:14 PM IST | 2 mins read
एचओएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर पिछला रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम या पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच), भिवानी ने हरियाणा ओपन स्कूल (एचओएस) की कक्षा 10 (सेकेंडरी) और कक्षा 12 (सीनियर सेकेंडरी) की दूसरी वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं अप्रैल 2026 में होनी निर्धारित हैं। जो छात्र फरवरी/मार्च 2026 में 'फ्रेश' श्रेणी के तहत 10वीं-12वीं (ओपन स्कूल) परीक्षाओं में शामिल हुए, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अप्रैल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: Best Courses After 10th Standard
Latest: Best Stream After Class 10th
Don't Miss: HBSE Class 10th QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
एचओएस कक्षा 10वीं-12वीं द्वितीय वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना पिछला रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम या पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट केवल ए4 साइज के कागज पर ही प्राप्त करना होगा। रंगीन प्रिंटआउट प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।
यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो 20 अप्रैल तक व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय जाकर सुधार का अनुरोध किया जा सकता है, जिसके लिए सुधार हेतु आवश्यक मूल सहायक दस्तावेज़ों के साथ-साथ लागू सुधार शुल्क भी लगेगा।
यदि किसी उम्मीदवार का रोल नंबर किसी भी कारण से रोक दिया गया है, तो वे परीक्षा शुरू होने से पहले व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय जाकर और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करके अपना एडमिट कार्ड जारी करवा सकते हैं।
एक बार परीक्षा शुरू हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को अपनी तस्वीर या हस्ताक्षर में कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्र बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड लेकर आना होगा। यदि किसी दिव्यांग छात्र को स्क्राइब की सहायता की आवश्यकता है, तो परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एक स्क्राइब उपलब्ध कराया जाएगा।
बशर्ते परीक्षा केंद्र पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड का सत्यापन अनिवार्य है; या एक दिन पहले बोर्ड कार्यालय में सत्यापन कराना होगा। किसी अन्य व्यक्ति से परीक्षा दिलाना दंडनीय अपराध है, जिस पर एफआईआर दर्ज होगी।
बोर्ड द्वारा जारी किए गए नतीजों में लाखों छात्रों के विषय-वार अंक, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस दिया गया है। जेएसी कक्षा 9वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar