UP BEd JEE 2024 Admit Card: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड bujhansi.ac.in पर जारी; 9 जून को परीक्षा
Santosh Kumar | May 30, 2024 | 06:33 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बी.एड जेईई 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बीएड जेईई प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है। उत्तर प्रदेश बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 9 जून को आयोजित की जाएगी।
यूपी बीएड जेईई परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई को विलंब शुल्क के साथ समाप्त हो गई थी।
UP BEd JEE 2024 Admit Card: दो प्रतियों में प्रिंट करें प्रवेश पत्र
विश्वविद्यालय द्वारा जारी ब्रोशर के अनुसार अभ्यर्थी राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात उसे दो प्रतियों में प्रिंट कर लें तथा प्रवेश पत्र के प्रिंटआउट में निर्धारित स्थान पर वही फोटो चिपकाएं जो अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड किया है तथा निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें।
इसके साथ ही अभ्यर्थी को अपनी दोनों तर्जनी उंगलियों का निशान निर्धारित स्थान पर लगाना होगा। प्रवेश परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की दो समान प्रतियां लानी होंगी तथा एक प्रति परीक्षा हॉल में निरीक्षक को देनी होगी।
UP BEd JEE 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बीएड जेईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- पोर्टल पर Login विंडो पर क्लिक करके आईडी लॉगिन करें।
- अब, UP BEd JEE 2024 Admit Card Link पर क्लिक करें।
- यूपी बीएड जेईई 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण की जांचें, डाउनलोड करें और उसके 2 प्रिंटआउट लें।
UP BEd JEE 2024 Exam Pattern: यूपी बीएड जेईई परीक्षा पैटर्न
यूपी बीएड जेईई परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया यथावत रहेगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्राप्त अंकों में से 1/3 (एक तिहाई) अंक काट लिए जाएंगे।
प्रवेश परीक्षा के पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहला पेपर कुल 200 अंकों का होगा और इसकी अवधि 3 घंटे होगी। पेपर-2 के पहले भाग में सामान्य योग्यता टेस्ट तथा सेक्शन-2 में विषय योग्यता (कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि) पर 50-50 प्रश्न होंगे। दूसरा पेपर भी कुल 200 अंकों का होगा तथा इसकी अवधि 3 घंटे होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’