UP Ayush UG Counselling 2025: यूपी आयुष यूजी स्ट्रे राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन डेट जानें
Saurabh Pandey | November 24, 2025 | 06:15 PM IST | 2 mins read
यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, 85% राज्य कोटे के लिए आयोजित की जा रही है। नीट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए यूपी आयुष आवेदन पत्र 2025 भरना आवश्यक है। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, नीट स्कोर के आधार पर आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश ने यूपी आयुष यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upayushcounseling.upsdc.gov.in के माध्यम से मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, 85% राज्य कोटे के लिए आयोजित की जा रही है। नीट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए यूपी आयुष आवेदन पत्र 2025 भरना आवश्यक है। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, नीट स्कोर के आधार पर आयोजित की जाती है।
UP Ayush UG Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क
यूपी आयुष 2025 काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी नीट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क सभी छात्रों के लिए 2000 रुपये है और यह वापस नहीं किया जाएगा।
यूपी आयुष यूजी के पहले, दूसरे तथा तीसरे राउंड में जिन अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया हो, लेकिन उन्हें कोई सीट आवंटित नही हुई हो, यदि ऐसे अभ्यर्थी स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराते हुए 1,000 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क अलग से देना होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड 1 में जिन अभ्यर्थियों ने 1,000 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कर पंजीकरण कराया है, उन्हें स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 में दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नही है।
UP AYUSH Counselling 2025: चॉइस फिलिंग-लॉकिंग
यूपी आयुष यूजी स्ट्रे राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार चॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की प्रक्रिया 25 नवंबर 2025, दोपहर 12 बजे तक पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
UP AYUSH UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट
यूपी आयुष यूजी स्ट्रे राउंड 2 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन नोडल केंद्रों पर 27 नवंबर को किया जाएगा, जबकि आवंटन पत्र डाउनलोड करने और आवंटित संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि 27 से 28 नवंबर 2025 है।
UP AYUSH UG Counselling 2025: यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग विवरण
यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग के पहले, दूसरे, तीसरे राउंड एवं स्ट्रे वैकेंसी राउंड 1 की काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटन प्राप्त अभ्यर्थी स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 की काउंसलिंग के लिए पात्र नही होंगे।
राजकीय एवं निजी क्षेत्र के आयुष कालेजों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 की काउंसलिंग द्वारा प्रोविजनल आवंटित सीट पर अभ्यर्थी को प्रवेश प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नोडल सेंटर पर उपस्थित होना होगा।
AACCC-2025 द्वारा घोषित अयोग्य अभ्यर्थी काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। यूपी आयुष यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 के लिए ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें वर्ष 2025 की काउंसलिंग में पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें पंजीकरण शुल्क 2,000 रुपये एवं सिक्योरिटी धनराशि देनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार