UPSSSC Recruitment 2024: यूपी कृषि विभाग टेक्निकल असिस्टेंट के 3446 पदों पर अधिसूचना जारी, 1 मई से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 5, 2024 | 02:34 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 31 मई 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 7 जून तक विंडो खुली रहेगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने यूपी सरकार के कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट (प्राविधिक सहायक) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 1 मई 2024 से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत प्राविधिक सहायक के 3,446 पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, 7 जून तक कैंडिडेट सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग टेक्निकल असिस्टेंट 2024 भर्ती के तहत कुल 3,446 पदों में से सामान्य वर्ग के 1813 पद, अनुसूचित जाति के 509 पद, अनुसूचित जनजाति के 151 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 629 पद और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए 344 पद आरक्षित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता-
यूपी कृषि विभाग ग्रुप सी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कृषि या संबंधित विषयों में स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री होनी चाहिए। इसके आलावा उत्तर प्रदेश पेट एग्जाम (यूपी पीईटी परीक्षा) का वैलिड स्कोर होना चाहिए।
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया व वेतन-
यूपी कृषि विभाग प्राविधिक सहायक भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल - 4 पे मैट्रिक्स के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2024: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट आसानी से आवेदन कर सकेंगे
- आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- भर्ती अधिसूचना पीडीएफ फाइल के माध्यम से दिया गया है, इसे डाउनलोड करें।
- अब ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी