Trusted Source Image

UKPSC Civil Judge Mains Result: उत्तराखंड सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | March 5, 2024 | 01:32 PM IST | 1 min read

यूकेपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा 2022 5 दिसंबर से 9 दिसंबर, 2023 तक परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित की गई थी।

उत्तराखंड सिविल जज परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
उत्तराखंड सिविल जज परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूकेपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 55 उम्मीदवारों को यूकेपीएससी न्यायिक सेवा सिविल जज मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा के आधार पर अगले राउंड यानी इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया है। इंटरव्यू का शेड्यूल अलग से आधिकारिक वेबसाइट, सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से साझा की जाएगी।

यूकेपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा 2022 5 दिसंबर से 9 दिसंबर, 2023 तक परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित की गई थी। यूकेपीएससी न्यायिक सेवा सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर को जारी किया गया था।

Also read UKPSC VO Answer Key 2023: उत्तराखंड वेटनरी ऑफिसर परीक्षा आंसर की जारी, psc.uk.gov.in से करें डाउनलोड

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स से संबंधित सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने के बाद आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया जाएगा।

आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा उनके ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों तथा शैक्षिक अर्हता, निवास,आरक्षण आदि के आधार पर जारी किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा किए गए दावों से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जाना अभी बाकी है। सभी अभ्यर्थियों का परिणाम पूरी तरह से प्रोविजनल है।

इंटरव्यू के दौरान सभी दावों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। यदि दावों और अभिलेखों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो अथवा दावे गलत पाए जाते हैं तो अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शामिल होने से रोक दिया जाएगा और उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications