Union Bank SO Admit Card 2025: यूनियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड unionbankofindia.co.in पर जारी, परीक्षा 22 जून को
Abhay Pratap Singh | June 12, 2025 | 08:25 PM IST | 1 min read
यूनियन बैंक एसओ हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशल ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्क पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर यूनियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूनियन बैंक एसओ हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। यूनियन बैंक एसओ भर्ती 2025 परीक्षा 22 जून को 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट अनिवार्य दस्तावेज है।
उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर यूनियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। प्रमाणिकता सूनिश्चित करने और कदाचार को रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक और आईरिस स्कैन को शामिल किया गया है। परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले उम्मीदवार को तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, अंग्रेजी भाषा को छोड़कर प्रश्न पत्र द्विभाषी हिंदी और अंग्रेजी में होगा। पेपर में कुल 225 अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूनियन बैंक में सहायक प्रबंधक के कुल 500 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 250 क्रेडिट अनुशासन के लिए और 250 आईटी के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए यूनियन बैंक की वेबसाइट के करियर्स सेक्शन में विजिट करें।
Union Bank Specialist Officer Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “करियर/भर्ती” टैब पर विजिट करें।
- स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स 2025-26 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार