Union Bank Apprentice Recruitment 2025: यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण unionbankofindia.co.in पर शुरू
Saurabh Pandey | February 20, 2025 | 12:57 PM IST | 2 mins read
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, unionbankofindia.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 मार्च, 2025 तक है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Union Bank Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के लिए 800 रुपये + जीएसटी, महिला और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये + जीएसटी, और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये + जीएसटी होगा।
Union Bank Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1 अप्रैल, 2021 को या उसके बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों को उस राज्य की कम से कम एक स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में भी कुशल होना चाहिए, जहां वे अप्रेंटिस के लिए आवेदन कर रहे हैं।
Union Bank Apprentice Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
- यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरें।
- यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
Union Bank Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, नॉलेज एंड लोकल लैंग्वेज टेस्ट, वेट लिस्ट और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी।
Union Bank Apprentice Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न, स्टाइपेंड
यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य और वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक और तर्क क्षमता और कंप्यूटर ज्ञान शामिल होगा। इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। अप्रेंटिस एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किए जाएंगे और उन्हें 15000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा