UKSSSC Tourist Officer Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी पर्यटक अधिकारी एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 1 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 02:51 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड पर्यटक अधिकारी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पर्यटक अधिकारी (Tourist Officer) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड पर्यटक अधिकारी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि व समय पर फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि के साथ निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा।
UKSSSC Tourist Officer 2025 Admit Card: विवरण
यूकेएसएसएससी पर्यटक अधिकारी एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या
- परीक्षा तिथि व समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- फोटो व हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस निर्देश (आदि)।
Also read CGSSB OT Technician Result 2026: सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट जारी; फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
आयोग द्वारा यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर 2025 एग्जाम 1 नवंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचने और परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के अलावा डाक, ईमेल आदि माध्यमों से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
UKSSSC Tourist Officer Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना हॉल टिकट जांच सकते हैं:
- यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन में जाएं।
- ‘पर्यटक अधिकारी 2025 - प्रवेश पर डाउनलोड’ पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार