UKSSSC Admit Card 2025: यूकेएसएसएससी पटवारी, वीडीओ व अन्य भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Santosh Kumar | September 15, 2025 | 03:07 PM IST | 1 min read
परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को एक दिन पहले परीक्षा केंद्र पर अवश्य जाना चाहिए।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा 416 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र केवल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम, जैसे डाक द्वारा, नहीं भेजे जाएंगे। डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर बारकोड होना आवश्यक है।
UKSSSC Admit Card 2025: आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को काला बॉल पेन, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को एक दिन पहले परीक्षा केंद्र पर अवश्य जाना चाहिए।
वर्तमान में राज्य में मौसम अनुकूल नहीं है, इसलिए दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए तथा एडमिट कार्ड में दिए गए समय पर निर्धारित यूकेएसएसएससी परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
Also read UTET Admit Card 2025: उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड ukutet.com पर जारी, परीक्षा 27 सितंबर को होगी
आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट का समय और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी होगी।
परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल