UKSSSC Teacher Recruitment 2024: उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती, 22 मार्च से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | March 18, 2024 | 02:33 PM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में 1,544 सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) एलटी ग्रेड के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक 22 मार्च से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यूकेएसएसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2024 आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। यूकेएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 जुलाई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई जाएगी।
UKSSSC Teacher Recruitment 2024 रिक्तियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक गढ़वाल मंडल में 786 पद और कुमाऊं मंडल में 758 पदों पर भर्तियां होनी हैं। कुल मिलाकर 1544 पदों पर असिस्टेंट टीचर की भर्तियां की जानी हैं।
UKSSSC New Vacancy 2024 आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024 आयु सीमा
यूकेएसएसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Uttarakhand LT Vacancy 2024 शैक्षणिक योग्यता
उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 12वीं, ग्रेजुएशन के अलावा बीएड या एलटी डिप्लोमा होना जरूरी है।
Also read Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट अपडेट, जानें कब तक होगा जारी
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब पूरा फॉर्म सबमिट करें और एक प्रति डाउनलोड कर लें।
- अब आवेदन का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग