UKSSSC ARO PA 2025 Typing Test: उत्तराखंड एआरओ-पीए टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 04:39 PM IST | 1 min read
यूकेएसएसएससी एआरओ-पीए 2025 की टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा 15 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी।
नई दिल्ली: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या-70/ 2025 के तहत वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा कार्यक्रम स्थगित कर दी है। आयोग द्वारा नई परीक्षा तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।
यूकेएसएसएससी एआरओ-पीए 2025 की टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा 15 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, आयोग ने अब इस निर्धारित तिथि पर परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।
पर्सनल असिस्टेंट के लिए टाइपिंग टेस्ट व शॉर्टहैंड परीक्षा तथा असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए टाइपिंग परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई थी। इस नोटिस में 15 नवंबर, 2026 को टाइपिंग एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित किये जाने का उल्लेख किया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उक्त पदों की 15 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाने वाली टाइपिंग एवं शॉर्टहैंड परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। टंकण आशुलेखन परीक्षा की नई तिथि एवं प्रवेश-पत्र जारी किए जाने की तिथि जल्द ही आयोग बेवसाइट पर जारी की जाएगी।”
यूकेएसएसएससी एआरओ पीए टाइपिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन के अलावा डाक या ईमेल आदि के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
UKSSSC ARO PA 2025 Typing Test: नोटिस डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार परीक्षा स्थगित के संबंध में जारी नोटिस जांच सकते हैं:
- यूकेएसएसएससी की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘भर्ती और अधिसूचना’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘विज्ञापन संख्या 70/UKSSSC/2025(सहायक समीक्षा अधिकारी व वैयत्तिक सहायक के टंकण व आशुलेखन परीक्षा के स्थगन से संबंधित प्रश्नावली’ पर क्लिक करें।
- नोटिस जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी