UKPSC VO Answer Key 2023: उत्तराखंड वेटनरी ऑफिसर परीक्षा आंसर की जारी, psc.uk.gov.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 29, 2024 | 04:04 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 21 और 22 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 वेटनरी ऑफिसर पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने पहले पेपर-सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिंदी, दूसरे पेपर पशु चिकित्सा विज्ञान एवं तीसरे पेपर पशु विज्ञान विषयों की लिखित परीक्षा की चारों सीरीज (A,B,C,D) की आंसर की को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
यदि किसी उम्मीदवार को जारी की गई आंसर की के चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आंसर की ऑब्जेक्शन के लिए दिए गए लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 29 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न, जिस पर आपत्ति उठा रहे हैं उसके लिए 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
ऑनलाइन ही दर्ज होंगी आपत्तियां
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक ऑनलाइन आंसर की ऑब्जेक्शन के अतिरिक्त ई-मेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम ,से भेजी गई आपत्तियों पर बोर्ड विचार नहीं करेगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान नहीं करने पर भी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाने की दशा में प्रोविजनल उत्तर कुंजी को बदला जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी में इस बार बड़े बदलाव, आवेदन से पहले देखें पूरी लिस्ट
परीक्षा तिथि
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) भर्ती परीक्षा 21 और 22 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 वेटनरी ऑफिसर पदों को भरा जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आंसर टैब पर जाएं।
- पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड-2) परीक्षा-2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब आंसर की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- अब इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’