UKPSC PCS Mains Admit Card 2025: यूकेपीएससी पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को, परीक्षा कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 05:31 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से यूकेपीएससी पीसीएस 2025 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य 2025 परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, यूकेपीएससी पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 11 अप्रैल, 2026 से डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध होंगे ।

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से यूकेपीएससी पीसीएस 2025 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से प्रवेश पत्र भेजा नहीं जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य 2025 परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक राज्य के हरिद्वार और हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। श्रुतलेखक की सुविधा वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “श्रुतलेखक की सुविधा वाले उम्मीदवारों को स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, श्रुतलेखक की दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक सर्टिफिकेट, आधारकार्ड की फोटो कॉपी तथा कैंडिडेट की दिव्यांग सर्टिफिकेट की स्वप्रमाणित प्रति 16 अप्रैल, 2026 तक ‘सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार - 249404’ पते पर डाक या स्वयं उपस्थित होकर भेजना होगा।”

Also read UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2026: यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा तिथि जानें

UKPSC PCS 2025 Mains Exam: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूकेपीएससी पीसीएस 2025 मेन्स एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि व दिन परीक्षा समय सत्र/ अवधि प्रश्न पत्र विषय कोड
27 अप्रैल 2026
(सोमवार)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम/ 3 घंटे प्रथम सामान्य हिंदी
(91)
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक द्वितीय/ 3 घंटे द्वितीय निबंध
(92)
28 अप्रैल 2026
(मंगलवार)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
प्रथम/ 3 घंटे
तृतीय सामान्य अध्ययन - 1
(93)
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
द्वितीय/ 3 घंटे
चतुर्थ सामान्य अध्ययन - 2
(94)
29 अप्रैल 2026
(बुधवार)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
प्रथम/ 3 घंटे
पंचम सामान्य अध्ययन - 3
(95)
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
द्वितीय/ 3 घंटे
षष्ठम सामान्य अध्ययन - 4
(96)
30 अप्रैल 2026
(गुरुवार)
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
प्रथम/ 3 घंटे
सप्तम सामान्य अध्ययन - 5
(97)
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
द्वितीय/ 3 घंटे
अष्टम सामान्य अध्ययन - 6
(98)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]