Trusted Source Image

DNB PDCET 2026 Admit Card: डीएनबी पीडीसीईटी एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी, 12 अप्रैल को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 04:26 PM IST | 1 min read

डीएनबी पीडीसीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

DNB PDCET College Predictor

Know your Chances in Hospitals & Colleges programs through DNB PDCET Rank

Check Now
डीएनबी पीडीसीईटी 2026 सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
डीएनबी पीडीसीईटी 2026 सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने 8 अप्रैल को डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पोस्ट डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (DNB PDCET) 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से डीएनबी पीडीसीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

डीएनबी पीडीसीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एनबीई की ओर से डीएनबी पीडीसीईटी परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी भाषा में कराई जाएगी।

Also readAIIMS NORCET 10 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट 10 एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, 11 अप्रैल को एग्जाम

डीएनबी पीडीसीईटी 2026 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, लिंग और श्रेणी के साथ ही आवेदन किए गए पाठ्यक्रम जांच सकते हैं। इसके अलावा, प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश जैसे विवरण उपलब्ध हैं।

यह परीक्षा मान्यता प्राप्त संस्थानों में पेश किए जाने वाले विभिन्न पोस्ट-डिप्लोमा डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से एनबीईएमएस पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

DNB PDCET Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार डीएनबी पीडीसीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनबीई आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • ‘DNB-PDCET’ टैब पर क्लिक करें।
  • आवेदक लॉगिन’ पर क्लिक करें ।
  • क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • डीएनबी पीडीसीईटी 2026 एडमिट कार्ड का प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications