Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 03:34 PM IST | 2 mins read
एनटीईटी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ntet/ पर जाकर अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2026 तक आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
एनटीईटी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इस दौरान आवेदकों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व पता (वर्तमान व स्थायी) में बदलाव तथा फोटोग्राफ इमेज अपलोड करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, कैंडिडेट नेम/ पिता का नाम/ माता का नाम में से किसी में सुधार कर सकेंगे।
परीक्षा एजेंसी ने कहा कि उम्मीदवार को केवल एक बार सुधार करने की अनुमति होगी। यानी, एक बार सुधार करके फॉर्म जमा कर देने के बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा। उम्मीदवारों को एनटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सावधानीपूर्वक सुधार करने की सलाह दी गई है, क्योंकि बाद में कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 28 अप्रैल को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में स्थित केंद्रों पर कराई जाएगी। यह परीक्षा भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं: