Trusted Source Image

UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2026: यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 03:23 PM IST | 1 min read

उत्तराखंड सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेपीएससी सिविल जज 2023 मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूकेपीएससी सिविल जज 2023 मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूकेपीएससी सिविल जज 2023 मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक हरिद्वार नगर के एकल परीक्षा केंद्र ‘परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

उत्तराखंड सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूकेपीएससी सिविल जज हाल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और निर्देश जैसे व विवरण जांच सकते हैं।

Also readUKPSC APS Answer Key 2024: यूकेपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज कराने के चरण जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पात्र उम्मीदवार 6 अप्रैल, 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।”

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक यूकेपीएससी की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूकेपीएससी की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर जाएं और एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • सिविल जज एग्जाम 2023 - एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और हाल टिकट डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications