Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर 2024 एग्जाम के लिए शुल्क भुगतान विंडो लॉगिन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और कैटेगरी सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7 अप्रैल को विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यूपी जूनियर इंजीनियर 2024 मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान विंडो लॉगिन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और कैटेगरी सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर यूपीएसएसएससी जेई 2024 मेन्स एग्जाम के लिए 26,205 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित (UR) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 80 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर 2024 परीक्षा 3 मई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का परिणाम 1 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 4,612 पद भरे जाएंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी जेई 2024 मेन्स एग्जाम के लिए फीस का भुगतान कर सकते हैं:
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पेपर-1 और पेपर-2 के पीडीएफ संस्करण विभिन्न शैक्षिक पोर्टलों पर भी उपलब्ध हैं।
Santosh Kumar