UKPSC Upper PCS 2025: यूकेपीएससी अपर पीसीएस के लिए पंजीकरण psc.uk.gov.in पर शुरू; महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | May 7, 2025 | 05:38 PM IST | 2 mins read
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( UKPSC ) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (PCS 2025) के लिए आज यानी 7 मई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 27 मई तक यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदकों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार कैंडिडेट से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। 1 जुलाई, 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 123 पदों को भरा जाएगा।
UKPSC Upper PCS 2025 Notification: महत्वपूर्ण तिथियां
उत्तराखंड अपर पीसीएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार महत्पूर्ण तिथियों की जांच यहां कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 7 मई, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 मई, 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 27 मई, 2025 |
| आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार | 3 से 12 जून, 2025 तक |
UKPSC Upper PCS 2025 Sarkari Result: आवेदन शुल्क
उत्तराखंड के अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 166.36 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, उत्तराखंड के एससी/ एसटी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 76.36 रुपए है तथा उत्तराखंड के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 16.36 रुपए का शुल्क देना होगा।
UKPSC Upper PCS Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती 2025 के तहत चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम (ऑब्जेक्टिव टाइप), मेन एग्जाम (रिटन टाइप) और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
UKPSC Upper PCS 2025 Application Form: कैसे आवेदन करें?
यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 के लिए आवेदन करने के चरण नीचे जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- लॉगिन के बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा