UKPSC Police Recruitment 2024: उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, निःशुल्क करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 22, 2024 | 08:35 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 के लिए 18 से 28 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए विस्तारित आवेदन विंडो आज यानी 22 मार्च को बंद हो जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने शेड्यूल के मुताबिक 16 मार्च को खत्म हुई आवेदन प्रक्रिया की तारीख को आज तक के लिए बढ़ा दिया था।
आवेदन शुल्क की बात करें तो यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। वेतन लाखों में होगा। बता दें कि आयोग ने इस भर्ती के जरिए कुल 222 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
|
पद का नाम |
कुल पोस्ट |
|---|---|
|
सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस |
65 |
|
सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस |
43 |
|
प्लाटून कमांडर (गुल्मनायक) |
89 |
|
फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी |
25 |
इस भर्ती के तहत सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
UKPSC SI Bharti Age Limit: आयु सीमा
यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 सब इंस्पेक्टर, गुलनायक (पुरुष) (पीएसी, आईआरबी), फायर II ऑफिसर (पुरुष/महिला) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 28 वर्ष होनी चाहिए। यूकेपीएससी भर्ती नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु में छूट दी जाएगी। पात्रता मानदंड की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
UKPSC Police Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूकेपीएससी पुलिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- अब शीर्ष पर Recruitment अनुभाग पर क्लिक करें।
- 'UKPSC Sub Inspector' के सामने Click Here पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां 'Sub Inspector' के सामने Apply Link पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एक प्रति सुरक्षित रख लें।
UKPSC SI Vacancy 2024: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं। ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर केवल एक बार ही किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सुरक्षित रखना होगा।
अगली खबर
]BSEB Sakshamta Pariksha Objection Window: सक्षमता परीक्षा ऑब्जेक्शन विंडो तिथि आज रात तक बढ़ी, दर्ज करें आपत्ति
जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि लगती है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले आपत्ति विंडो की आखिरी डेट 21 मार्च थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल