UKPSC Forest Guard Admit Card 2022: यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी शेड्यूल और हाल टिकट psc.uk.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | February 26, 2024 | 08:20 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती के लिए पीईटी/ पीएसटी परीक्षा 10 और 11 मार्च 2024 को होगी। पीईटी का आयोजन राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, देहरादून में किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 की शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी द्वारा शारीरिक पात्रता परीक्षा/ शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 मार्च और 11 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, पीईटी का आयोजन राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, देहरादून में होगा।
आयोग ने सूचना में बताया कि फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 के तहत शारीरिक पात्रता परीक्षा/ शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर घोषणा पत्र और आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
यूकेपीएससी भर्ती अभियान के तहत उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के कुल 894 पद भरे जाएंगें। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। चयनित उम्मीदवार को लेवल-3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
UKPSC PET/PST Admit Card: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- होमपेज पर “फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा-2022 (पीईटी/पीएसटी) एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा पीईटी टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत फ्री एडमिशन लेने वाले छात्र 5 मार्च तक कराएं दस्तावेज का सत्यापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रवेश कार्यक्रम को पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी