Trusted Source Image

UKPSC Recruitment 2024 : यूकेपीएससी सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Saurabh Pandey | February 7, 2024 | 06:23 PM IST | 1 min read

यूकेपीएससी अन्वेषक कम संगणक और सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूकेपीएससी अन्वेषक कम संगणक और सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)
यूकेपीएससी अन्वेषक कम संगणक और सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने अन्वेषक कम संगणक (आईसीसी) और सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) भर्ती परीक्षा 2023-24 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 07 फरवरी 2024 से शुरू कर दी है।

पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2024 तक है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन करने के लिए उम्मीदवारों को 07 मार्च से 16 मार्च 2024 तक समय दिया जाएगा।

UKPSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, राज्य के ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 172.30 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 82.30 रुपये है। वहीं राज्य की पीडबल्यूडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 22.30 रुपये है।

UKPSC Recruitment आयुसीमा

यूकेपीएससी आईसीसी और एएसओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। भर्ती नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications