UK Board 10th, 12th Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, एसएमएस से चेक करें परिणाम
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 07:00 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। 12वीं की परीक्षा में 90 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) आज यानी 30 अप्रैल को 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। यूके बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करेगा। परिणाम लिंक जैसे संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
Latest: UBSE 12th Compartment Result 2026 Link Active
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UK Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। जहां यूके 10वीं की परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। 12वीं की परीक्षा में 90 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
UBSE 10th, 12th Result 2024: एसएमएस से देखें परिणाम
जो छात्र कुछ कारणों से रोल नंबर द्वारा ऑनलाइन यूके बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 10, 12 प्राप्त करने में असमर्थ हैं, वे एसएमएस सुविधा के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं-
- अपने एसएमएस इनबॉक्स में UK10 <space> रोल नंबर दर्ज करें।
- अब इस डिटेल को इस नंबर 56263 पर भेजें।
- छात्रों को उनके नंबर पर Uttarakhand Board 10th Result 2024 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।
- छात्रों को यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 के एसएमएस का स्क्रीनशॉट लेना होगा और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना होगा।
UK Board 10th, 12th Result 2024: ऐसे देखें परिणाम
छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 10वीं, 12वीं ऑनलाइन देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in, या uaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UK Board 10th, 12th Result 2024 Link' पर क्लिक करें।
- दिए गए क्षेत्र में रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब, "रिजल्ट प्राप्त करें" पर क्लिक करें।
- UK Board 10th, 12th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एक स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
यूके बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 10 और 12 की घोषणा के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र एक या अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
अगली खबर
]होटल, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में NMIMS-Shannon College की वैश्विक साझेदारी, लॉन्च किया डुअल डिग्री प्रोग्राम
इस कोर्स से शैनन कॉलेज, गॉलवे विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज (इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट) की डिग्री के साथ-साथ एनएमआईएमएस स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट से हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस एंड मैनेजमेंट में बीबीए की डिग्री मिलेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल