UIIC AO Admit Card 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Saurabh Pandey | October 15, 2026 | 10:06 PM IST | 1 min read

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को प्रीलिम्स एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रूफ के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी पात्र उम्मीदवार, जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) - जनरलिस्ट और हिंदी अधिकारी के 225 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं, जैसे परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र का पता आदि। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र ले जाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UIIC AO Admit Card 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
  2. करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन खोलें।
  3. यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 के लिंक को चुनें।
  4. अब जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  5. अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  6. अंत में एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

UIIC AO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
  2. रिपोर्टिंग का समय
  3. परीक्षा केंद्र का पता
  4. रोल नंबर
  5. फोटो और हस्ताक्षर
  6. महत्वपूर्ण निर्देश
  7. केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

UIIC AO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने परीक्षा के लिए सूचना हैंडआउट भी जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जानी है।

UIIC AO Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

सेक्शन
प्रश्नों की संख्या
अंक
अवधि
माध्यम
अंग्रेजी भाषा की परीक्षा
30
30
20 मिनट
अंग्रेजी
रीजनिंग की परीक्षा
35
35
20 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की परीक्षा
35
35
20 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
कुल
100
100
60 मिनट

Also read HPPSC Police Constable Admit Card 2026: एचपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी-पीएसटी एडमिट कार्ड hppsc.hp.gov.in पर जारी

UIIC AO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक परीक्षा (क्वालीफाइंग)
  2. मुख्य परीक्षा
  3. इंटरव्यू
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]