UGC NET Paper Leak: परीक्षा से पहले सोशियोलॉजी का पेपर लीक होने का आरोप, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
Santosh Kumar | July 9, 2026 | 01:53 PM IST | 1 min read
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस पीडीएफ के लगभग 90 प्रश्न समाजशास्त्र के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं तथा यही प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 2 लाख 25 हजार रुपये में बेचा जा रहा था।
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नीट-यूजी के बाद अब इस परीक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं, लेकिन मोदी सरकार सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती।
राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक खबर साझा करते हुए दावा किया कि हरियाणा में यूजीसी-नेट परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र का पीडीएफ प्रसारित कर दिया गया जो केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पास उपलब्ध होता है।
UGC NET Paper Leak: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बेचा गया पेपर
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पीडीएफ के लगभग 90 प्रश्न समाजशास्त्र के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं तथा यही प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 2 लाख 25 हजार रुपये में बेचा जा रहा था।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि इसी नेटवर्क ने सीएसआईआर-नेट, हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) और एडीए जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया है।
Also read UGC NET Answer Key 2026 LIVE: यूजीसी नेट जून आंसर की जल्द @ugcnet.nta.nic.in, रिजल्ट डेट जानें
UGC NET Paper Leak: राहुल ने पीएम मोदी व प्रधान पर कसा तंज
राहुल ने आरोप लगाया कि नीट और नेट परीक्षाओं में बार-बार कथित घोटाले सामने आने के बावजूद मोदी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि लाखों छात्रों द्वारा की गई वर्षों की मेहनत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से किसी जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद करना बेकार है क्योंकि न तो जांच होगी और न ही छात्रों को न्याय मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बदलाव का एकमात्र रास्ता सामूहिक आवाज़ है, देश भर के 'छात्रों की गूंज' है, जो भारत में शिक्षा क्रांति लाकर रहेगी। एनटीए ने 22 से 30 जून तक यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा आयोजित की।
अगली खबर
]Rajasthan Patwari Final Result 2026: आरएसएसबी पटवारी फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी
बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसमें वे उम्मीदवार शामिल हैं जिन्होंने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। आरएसएसबी पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा