Trusted Source Image

Rajasthan Patwari Final Result 2026: आरएसएसबी पटवारी फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी

Santosh Kumar | July 9, 2026 | 12:04 PM IST | 2 mins read

आरएसएसबी ने ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अलग-अलग क्षेत्रों (टीएसपी और नॉन-टीएसपी) के लिए अलग मेरिट लिस्ट जारी की है।

आरएसएसबी पटवारी फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।  (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी पटवारी फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने पटवारी भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसमें वे उम्मीदवार शामिल हैं जिन्होंने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। आरएसएसबी पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी गई है।

राजस्थान पटवारी भर्ती प्रक्रिया का मकसद राजस्थान राजस्व विभाग में पटवारी के पदों को भरना है। फाइनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और दूसरी जानकारी शामिल है। उम्मीदवार अब मेरिट स्टेटस देख सकते हैं।

आरएसएसबी ने अलग-अलग क्षेत्रों (टीएसपी और नॉन-टीएसपी) के लिए अलग मेरिट लिस्ट जारी की है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने आरएसएसबी पटवारी 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया।

RSSB Patwari Final Result 2026: कुल 365 उम्मीदवार चयनित

पटवारी सीधी भर्ती-2025 के तहत, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कुल 3705 विज्ञापित पदों (गैर-अनुसूचित क्षेत्र में 3183 और अनुसूचित क्षेत्र में 522 पद) के लिए 31 दिसंबर को अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया।

इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र में 2858 और अनुसूचित क्षेत्र में 462, यानी कुल 3320 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया। अब पात्रता जांच रिपोर्ट के आधार पर, कुल 365 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चुना गया है।

इनमें नॉन-टीएसपी के 308 और टीएसपी के 57 उम्मीदवार शामिल हैं। चुने गए उम्मीदवारों की सूची नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को भेजी दी गई है। नतीजों के साथ, बोर्ड ने कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

RSSB Patwari Final Result 2026: राजस्थान पटवारी रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान पटवारी फाइनल रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर में रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट सेक्शन में पटवारी फाइनल रिजल्ट 2026 का लिंक मिलेगा।
  • मेरिट लिस्ट में रोल नंबर या नाम सर्च करके डाउनलोड करें।

Also readRSSB Woman Supervisor Exam 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को, शेड्यूल व निर्देश जारी

RSSB Patwari Final Cutoff 2026: आरएसएसबी पटवारी फाइनल कटऑफ

1783579685438नॉन-टीएसपी के लिए राजस्थान पटवारी फाइनल कटऑफ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

Rajasthan Patwari Final Cutoff 2026: राजस्थान पटवारी फाइनल कटऑफ

1783579775309टीएसपी के लिए राजस्थान पटवारी फाइनल कटऑफ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications