UGC-NET June 2026 Result: यूजीसी नेट जून रिजल्ट 3 विषयों के लिए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 07:42 AM IST | 1 min read

यूजीसी नेट जून रिजल्ट 3 विषयों-अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के लिए जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पर्सनल जानकारी और क्वालिफाइंग स्टेटस को वेरिफाई करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की और कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित केवल 3 विषयों - इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है।

UGC NET June 2026 Result: रिजल्ट के आंकड़े

विवरण
अभ्यर्थियों की संख्या
पंजीकृत अभ्यर्थी (3 विषय)
1,96,491
उपस्थित अभ्यर्थी (3 विषय)
1,20,355
जेआरएफ के लिए योग्य अभ्यर्थी
824
सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य अभ्यर्थी
11,610
केवल Ph.D. के लिए योग्य अभ्यर्थी
23,154

UGC-NET June 2026 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "UGC-NET June 2026 Result / Score Card" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  4. सभी विवरण भरने के बाद सबमिट या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका परिणाम/स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अंत में इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

UGC NET June 2026 Result: रिजल्ट विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. एप्लीकेशन नंबर
  3. रोल नंबर
  4. विषय
  5. कैटेगरी
  6. पेपर-वाइज़ मार्क्स
  7. कुल मार्क्स
  8. क्वालिफाइंग स्टेटस
  9. लागू होने वाली पात्रता कैटेगरी

Also read UPPSC PCS Mains Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 2,297 उम्मीदवार चयनित

UGC NET June 2026: परीक्षा विवरण

यह परीक्षा देश भर के 272 शहरों में स्थित 454 परीक्षा केंद्रों पर 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी एनटीए के अनुसार, प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं पर मिली आपत्तियों के सत्यापन के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]