UGC-NET June 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 22 -30 जून तक परीक्षा
Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 17 जून 2026 को यूजीसी नेट (UGC-NET) जून परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ उसमें दिए गए अंडरटेकिंग को भी अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर छपे दिशा-निर्देशों और निर्देशों को बेहद ध्यान से पढ़ना चाहिए और परीक्षा के दिन उनका कड़ाई से पालन करना होगा।
UGC-NET June 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक या कैंडिडेट एक्टिविटी लॉन पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- अब एडमिट कार्ड के साथ दिए गए जरूरी 'अंडरटेकिंग' को ध्यानपूर्वक भरें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
UGC-NET June 2026 Exam Dates: इन तारीखों पर आयोजित होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को विभिन्न पालियों में निर्धारित है। इससे पहले, एनटीए ने 10 जून 2026 को ही एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी दे दी थी।
Also read HTET Exam Dates 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 4 और 5 जुलाई को एग्जाम
UGC-NET June 2026: हेल्पलाइन पर करें संपर्क
यदि किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है या एडमिट कार्ड में दर्ज विवरणों में कोई विसंगति (गलती) नजर आती है, तो वे सीधे एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर अपनी समस्या लिखकर ईमेल भेज सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]Telegram Ban: नीट यूजी की पुन: परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर लगा अस्थायी प्रतिबंध
एनटीए ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान, इस प्लेटफॉर्म पर “पेपर लीकड नीट”, “री-नीट 2026”, “प्राइवेट माफिया”, “री-नीट माफियाठ और इसी तरह के नामों से खुलेआम चल रहे चैनलों ने अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से परीक्षा के प्रश्नपत्र तक पहुंच प्रदान कराने के बदले धनराशि तक की मांग की थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज