UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, जानें एप्लीकेशन फीस, एग्जाम पैटर्न
Santosh Kumar | May 12, 2025 | 10:24 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट 2025 में कुल 85 विषय हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2025 आवेदन प्रक्रिया के दौरान वह विषय चुन सकते हैं जिसके लिए वे पात्र हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए विस्तारित रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 12 मई को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास रजिस्ट्रेशन पूरा करने का आखिरी मौका है। यूजीसी नेट 2025 आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चल रही है। उम्मीदवार आज रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा देशभर में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्रता निर्धारित करती है। यूजीसी नेट 2025 आवेदन सुधार विंडो 14 से 15 मई तक खुली रहेगी।
यूजीसी नेट 2025 में कुल 85 विषय हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2025 आवेदन प्रक्रिया के दौरान वह विषय चुन सकते हैं जिसके लिए वे पात्र हैं। एनटीए प्रत्येक विषय के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम विषय सूची के साथ जारी करता है।
UGC NET June 2025: आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1150, ईडबल्यूएस और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को ₹600, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹325 आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार कल यानी 13 मई तक भुगतान कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 21 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। अगर तिथियों में कोई बदलाव होता है तो इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।
UGC NET June 2025: यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2025
यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-
|
पेपर |
पेपर 1 |
पेपर 2 |
|---|---|---|
|
विषय |
सामान्य (शिक्षण एवं शोध अभिरुचि) |
उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय |
|
प्रश्नों की संख्या |
50 प्रश्न |
100 प्रश्न |
|
कुल अंक |
100 अंक |
200 अंक |
|
अवधि |
कुल 3 घंटे (संयुक्त) |
|
|
परीक्षा का माध्यम |
ऑनलाइन |
|
|
नकारात्मक अंकन |
गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार