UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, हॉल टिकट डाउनलोड लिंक
Santosh Kumar | December 22, 2025 | 09:50 AM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स को यूजीसी नेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर का एडमिट कार्ड जारी करेगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपना यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट 2025 एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।
यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। एनटीए ने अभी तक ऑफिशियल तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
UGC NET December Admit Card 2025: यूजीसी नेट एग्जाम टाइम
कैंडिडेट्स को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, सेंटर का पता और रिपोर्टिंग समय जैसी जरूरी जानकारी होगी।
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा का शेड्यूल 17 दिसंबर को जारी किया गया। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में दो शिफ्ट में होगी – पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
सब्जेक्ट-वाइज डिटेल शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एग्जाम पैटर्न के अनुसार, यूजीसी नेट में दो पेपर होंगे। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी) ले जाना जरूरी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच