UGC MPhil Degree 2024: यूजीसी ने क्लिनिकल साइकोलॉजी व साइकेट्रिक सोशल वर्क कोर्स के लिए एमफिल की वैधता बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 05:28 PM IST | 1 min read
यूजीसी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दो MPhil प्रोग्रामों की वैधता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन पाठ्यक्रम के तहत नैदानिक मनोविज्ञान और मनोरोग सामाजिक कार्य को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दो एमफिल प्रोग्रामों की वैधता शैक्षणिक सत्र 2025-26 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यूजीसी ने क्लिनिकल साइकोलॉजी व साइकेट्रिक सोशल वर्क एमफिल प्रोग्रामों के लिए ऐसा किया है।
यूजीसी ने दिसंबर 2023 में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एमफिल प्रोग्रामों में नए छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। एमफिल डिग्री बंद होने के बावजूद आयोग ने यूजीसी पीएचडी नियमों में छूट देते हुए क्लिनिकल साइकोलॉजी और मनोरोग सामाजिक कार्य में एमफिल की वैधता बढ़ाने का फैसला किया है।
यूजीसी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में क्लिनिकल साइकोलॉजी और मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई गई भूमिका को ध्यान में रखते हुए इन प्रोग्रामों में मान्यता बढ़ाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा संस्थान केवल शैक्षणिक वर्ष 2025-26 तक इन एमफिल कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दे सकते हैं।
एमफिल दो वर्षीय कार्यक्रम है, जो छात्रों को रिसर्च और एनालिसिस के अलग-अलग तरीकों से परिचित कराता है। आपको बता दें कि एमफिल कार्यक्रम की पेशकश नहीं करने का उच्च शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिया गया था, क्योंकि यूजीसी ने पहले कहा था कि सभी यूनिवर्सिटी में पेश किए जाने वाले एडवांस्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट अब वैध नहीं होंगे।
अगली खबर
]Amity University 2024: एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा ने यूजी व पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा ने यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु अपनी 2024 प्रवेश पंजीकरण विंडो खोल दी है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय 1500 शुल्क का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी