UCEED CEED Admit Card 2026: यूसीड, सीड एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा तिथि और डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | January 2, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read
यूसीड एवं सीड एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर कैंडिडेट अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2026 तक सुधार करा सकते हैं।
Download the CEED Previous 5 Years Question Papers with solutions to practice PYQs, understand exam patterns & improve preparation strategy.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) 2 जनवरी को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2026 और कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। यूसीड और सीड 2026 प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CEED 2027: Syllabus | Most Scoring Topics | Exam Pattern
यूसीड 2026 एडमिट कार्ड या सीड 2026 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर उम्मीदवार अंतिम तिथि 8 जनवरी को शाम 5:00 बजे तक अपने विवरण में संशोधन करवा सकते हैं। डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर यूजीड एडमिट कार्ड 2026 और ceed.iitb.ac.in के माध्यम से सीड एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं। सीड और यूसीड हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
यूसीड सीड एडमिट कार्ड 2026 में नाम, पंजीकरण आईडी, रोल नंबर, जन्म तिथि, वर्ग, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र विवरण और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यूसीड और सीट परीक्षाएं 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो सेक्शन ए और बी शामिल होंगे। सेक्शन ए के लिए 60 मिनट और सेक्शन बी के लिए 120 मिनट निर्धारित है। अधिक जानाकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UCEED and CEED 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूसीड एंड सीड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल