UCEED 2024: यूसीईईडी बीडिज चरण-3 सीट आवंटन परिणाम uceed.iitb.ac.in पर जारी, शुल्क भुगतान तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 11, 2024 | 08:27 AM IST | 1 min read
यूसीईईडी बीडिज राउंड-3 के लिए उम्मीदवारों को सीट वापस लेने का समय 15 जून से 19 जून 2024 तक दिया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (यूसीईईडी) 2024 सीट आवंटन चरण-3 का परिणाम जारी कर दिया है। बीडिज चरण-3 काउंसलिंग में भाग लेने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर यूसीईईडी 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
UCEED 2024 सीट आवंटन उम्मीदवार की मेरिट रैंक और कॉलेज वरीयता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवारों को 14 जून शाम 06:00 बजे तक UCEED 2024 राउंड-3 सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा। सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान पोर्टल के माध्यम से ही करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, दिए गए समय सीमा के भीतर सीट स्वीकृत शुल्क भुगतान न करने पर आवंटन रद्द कर दिया जाएगा, जिसे फिर मेरिट लिस्ट में अगले उम्मीदवार को सौंप दिया जाएगा। राउंड-3 के लिए सीट वापस लेने का विकल्प उम्मीदवारों के लिए 15 जून से 19 जून 2024 तक उपलब्ध रहेगा।
सीट अलॉटमेंट के लिए कैंडिडेट को UCEED 2024 सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी गैर-क्रीमी लेयर वर्ग के उम्मीदवारों को 60,000 रुपये सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी रुड़की और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में बीडिज (BDes) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की गई है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UCEED 2024 participating institutes and seat matrix: संस्थान एवं सीट मैट्रिक्स
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में UCEED 2024 में भाग लेने वाले संस्थानों और सीट मैट्रिक्स की लिस्ट देख सकते हैं:
| संस्थान | सामान्य | सामान्य-पीडब्ल्यूडी |
ईडब्ल्यूएस |
ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी | ओबीसी-एनसीएल | ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी | एससी |
एससी-पीडब्ल्यूडी |
एसटी |
एसटी-पीडब्ल्यूडी |
कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
आईआईटी बॉम्बे |
14 |
1 |
4 |
0 |
9 |
1 |
5 |
0 |
3 |
0 |
37 |
|
आईआईटी दिल्ली |
7 |
1 |
2 |
0 |
5 |
0 |
3 |
0 |
2 |
0 |
20 |
|
आईआईटी गुवाहाटी |
23 |
0 |
5 |
1 |
15 |
0 |
7 |
1 |
3 |
1 |
56 |
|
आईआईटी हैदराबाद |
10 |
0 |
3 |
0 |
6 |
1 |
4 |
0 |
2 |
0 |
26 |
|
आईआईटी रुड़की |
7 |
1 |
2 |
0 |
5 |
0 |
3 |
0 |
2 |
0 |
20 |
|
आईआईआईटीडीएम जबलपुर |
26 |
1 |
6 |
0 |
17 |
1 |
10 |
0 |
4 |
1 |
66 |
|
कुल |
87 |
4 |
22 |
1 |
57 |
3 |
32 |
1 |
16 |
2 |
225 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें