QS World University Rankings 2025: आईआईटी बॉम्बे और दिल्ली टॉप 150 यूनिवर्सिटी में शामिल, रैंकिग लिस्ट

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 लिस्ट में मद्रास विश्वविद्यालय का उल्लेख नहीं है। पिछले वर्ष की रैंकिंग में शीर्ष 500-600 विश्वविद्यालयों में मद्रास विश्वविद्यालय शामिल था।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में आईआईटी बॉम्बे भारत में पहला स्थान हासिल किया है। (स्त्रोत- आधिकारिक 'एक्स-आईआईटी बॉम्बे')क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में आईआईटी बॉम्बे भारत में पहला स्थान हासिल किया है। (स्त्रोत- आधिकारिक 'एक्स-आईआईटी बॉम्बे')

Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 10:17 AM IST

नई दिल्ली: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) को भारत में पहला स्थान और आईआईटी दिल्ली को दूसरा स्थान मिला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे 149वें स्थान से 118वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली ने 150वां रैंक हासिल किया है।

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने पहली बार अपनी शुरुआत की है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में 46 भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान दिया गया है। आईआईटी मद्रास ने आईआईटी कानपुर को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष भारत में 5वां शीर्ष विश्वविद्यालय बन गया। वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी मद्रास ने 200-300 स्लैब में अपना स्थान बरकरार रखा।

दुनिया के शीर्ष 300-400 विश्वविद्यालयों में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी रुड़की ने क्रमशः 328वां, 335वां और 344वां स्थान प्राप्त किया है। डीयू ने क्यूएस रैंकिंग 2024 में अपनी रैंक 400-500 स्लैब से सुधार कर 300-400 स्लैब में पहुंचा दी है।

आईआईटी-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (आईआईटी-बीएचयू) की रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में सुधार हुआ है। विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में आईआईटी इंदौर 454वें स्थान से फिसलकर, इस साल 477वें स्थान पर पहुंच गया है। हालाँकि, इस सूची में मद्रास विश्वविद्यालय का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

Also readIIT Mumbai Placement 2024: आईआईटी मुंबई में इस वर्ष 36 प्रतिशत छात्रों का नहीं हुआ प्लेसमेंट

QS World University Rankings 2025: रैंकिंग लिस्ट

पिछले दो वर्षों में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय संस्थानों की रैंकिंग नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:

संस्थान

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025


क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटीबी)

118

149

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटीडी)

150

197

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु

211

225

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (आईआईटी-केजीपी)

222

271

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटीएम)

227

285

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटीके)

263

278

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)

328

407

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटीआर)

335

369

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (आईआईटीजी)

344

364

अन्ना विश्वविद्यालय

383

427

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (आईआईटी इंदौर)

477

454

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (बीएचयू) वाराणसी

531

571

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)

580

601-610

शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज

587

771-780

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय

631-640

711-720

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी)

641-650


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद

681-690

691-700

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

691-700

771-780

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली

701-710

781-790

मुंबई विश्वविद्यालय

711-720

751-760

जादवपुर विश्वविद्यालय

721-730

741-750

कलकत्ता विश्वविद्यालय

751-760

801-850

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी)

791-800

851-900

पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (यूपीईएस)

801-850

901-950

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी

801-850

951-1000

हैदराबाद विश्वविद्यालय

801-850

801-850

थापर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

851-900

951-1000

जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई)

851-900

951-1000

मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी (एमएएचई)

901-950

951-1000

सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (मानद विश्वविद्यालय)

951-1000


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर

951-1000

731-740

पंजाब विश्वविद्यालय

1001-1200

1001-1200

एमिटी यूनिवर्सिटी

1001-1200

1001-1200

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)

1001-1200

1001-1200

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी

1001-1200

951-1000

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

1001-1200

1001-1200

एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान

1001-1200

1201-1400

अमृता विश्व विद्यापीठम

1001-1200

1001-1200

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय

1001-1200

1401+

शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (मानित विश्वविद्यालय)

1201-1400

1201-1400

उस्मानिया विश्वविद्यालय

1201-1400

1201-1400

सत्यभामा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (मानित विश्वविद्यालय)

1201-1400

1001-1200

चितकारा विश्वविद्यालय

1201-1400

1201-1400

पांडिचेरी विश्वविद्यालय

1201-1400

1201-1400

जामिया हमदर्द

1201-1400

1201-1400

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद

1401+


Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications