Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट डेट जारी, टॉपर्स को मिलेगा एजुकेशनल टूर
Saurabh Pandey | February 24, 2025 | 10:53 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,23,387 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा करवाने के लिए सभी इंतजाम किए हैं।
नई दिल्ली : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) की तरफ से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जबकि 11 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। छात्रों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड करना होगा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक, परीक्षा क्वालीफाइंग स्थिति और अन्य छात्र विवरण शामिल होंगे।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,23,387 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा करवाने के लिए सभी इंतजाम किए हैं।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,23,387 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा करवाने के लिए सभी इंतजाम किए हैं।
Uttarakhand Board Result 2025: टॉपर्स को एजुकेशनल टूर का मौका
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को इस बार शिक्षा विभाग खास सौगात देगा। ब्लॉक स्तर के 5-10 टॉपर छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में एजुकेशनल टूर के लिए भेजा जाएगा। इस टूर का उद्देश्य छात्रों को देश के अलग-अलग हिस्सों में नई चीजें सीखने और अनुभव हासिल करने का मौका देना है।
Uttarakhand Board Result 2025: इंप्रूवमेंट परीक्षा
इस वर्ष छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में कम अंक आते हैं, तो वे इस परीक्षा में शामिल होकर अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा इसी साल आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों का एक वर्ष खराब होने से बच जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी, 2025 से 15 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार