Saurabh Pandey | November 19, 2024 | 09:29 AM IST | 5 mins read
इस बार बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इसके अंतर्गत बोर्ड मुख्यालय, मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। साथ ही, ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 12 दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होंगी, जबकि इंटरमीडिएट में पहली परीक्षा सैन्य विज्ञान की होगी।
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर से प्रारंभ होकर जनवरी में खत्म होंगी। इस वर्ष कुल 54,38,597 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, जिसमें से 27,40,151 परीक्षार्थी हाईस्कूल के लिए और 26,98,446 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के लिए रजिस्टर हैं
इस बार बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इसके अंतर्गत बोर्ड मुख्यालय, मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। साथ ही, ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी।
बता दें कि पिछले वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। दोनों ही परीक्षाएं दो शिफ्टों में संपन्न कराई गईं। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई थीं।
Also read UP Board Exam Time Table 2025: यूपी बोर्ड 10वीं ,12वीं का टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
बोर्ड परीक्षा के पहले, प्रैक्टिकल परीक्षाओं का भी आयोजन सफलता पूर्वक किया गया था। ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से 9 फरवरी के बीच दो चरणों में आयोजित की गई थीं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 78000 परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ सते हैं।
November 19, 2024 | 09:29 AM IST
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 के अनुसार कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें:- UP Board Exam Time Table 2025: यूपी बोर्ड 10वीं ,12वीं का टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
November 19, 2024 | 09:01 AM IST
कक्षा 10 और 12 के लिए यूपी बोर्ड डेट शीट 2025 भी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
November 19, 2024 | 08:26 AM IST
यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे 11.45 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे (UP Board 10th-12th Time Table 2024) तक रहेगी।
November 19, 2024 | 08:02 AM IST
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगी और कुल 12 दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। हाईस्कूल की (UP Board Date Sheet 2025) परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होंगी, जबकि इंटरमीडिएट में पहली परीक्षा सैन्य विज्ञान की होगी।
November 19, 2024 | 07:46 AM IST
यूपीएमएसपी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 27,40,151 छात्रों ने पंजीकरण (UP Board Exam Time Table 2025) कराया है और यूपी बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए 26,98,446 छात्रों ने आवेदन किया है।
November 19, 2024 | 07:11 AM IST
UPMSP ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 (UP Board Time Table 2025) की समय सारिणी घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी।
November 18, 2024 | 11:00 PM IST
यूपी में 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरूआत सैन्य विज्ञान, हिंदी, सामान्य हिंदी विषय के साथ होगी, जिसका आयोजन दूसरी पाली में किया जाएगा। गणित, जीव विज्ञान विषय की परीक्षा पहली पाली में शनिवार, 03 मार्च को आयोजित की जाएगी। 4 मार्च को अर्थशास्त्र वहीं, भौतिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार, 06 मार्च को दूसरी पाली में होगी।
November 18, 2024 | 10:55 PM IST
November 18, 2024 | 10:41 PM IST
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि | परीक्षा समय | विषय |
---|---|---|
24 फरवरी 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | हिंदी प्राथमिक हिंदी हेल्थकेयर |
28 फरवरी 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | पाली, अरबी, फारसी संगीत |
1 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | गणित ऑटोमोबाइल्स कॉमर्स |
3 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | संस्कृत हिन्दी प्लेइंग म्यूजिक |
4 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | विज्ञान कृषि |
5 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | मानव विज्ञान एनसीसी |
6 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | रिटेल ट्रेडिंग मोबाइल रिपेयर |
7 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | अंग्रेजी सिक्योरिटी |
8 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | गृह विज्ञान (केवल बालिकाओ के लिए), गृह विज्ञान (केवल बालको के लिए तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है) कम्प्यूटर |
10 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | चित्रकला रंजनकला आईटी/आईटीईएस |
11 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | सामाजिक विज्ञान सिलाई |
12 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक | गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कश्मीरी, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली इलेक्ट्रिशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लंबर |
November 18, 2024 | 10:40 PM IST
November 18, 2024 | 10:17 PM IST
यूपी में 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरूआत हिंदी, सामान्य हिंदी विषय के साथ होगी, जिसका आयोजन दूसरी पाली में किया जाएगा। गणित विषय की परीक्षा पहली पाली में शनिवार, 03 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं, भौतिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार, 06 मार्च को दूसरी पाली में होगी।
November 18, 2024 | 10:09 PM IST
यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे 11.45 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी।
November 18, 2024 | 10:04 PM IST
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगी और कुल 12 दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होंगी, जबकि इंटरमीडिएट में पहली परीक्षा सैन्य विज्ञान की होगी।
November 18, 2024 | 10:02 PM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 78000 परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे।
November 18, 2024 | 10:02 PM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 के टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार शाम परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया।
सरकारी स्कूल शिक्षक संघ (जीएसटीए) दिल्ली ने आज (18 नवंबर) सीएम आतिशी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षकों और छात्रों को घर से काम करने की अनुमति देने की मांग की है।
Santosh Kumar