School Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में स्कूली बस पलटने से दो विद्यार्थियों की हुई मौत, 21 घायल
Press Trust of India | April 12, 2025 | 04:32 PM IST | 1 min read
पिकनिक मनाने के लिए 27 छात्रों को ले जा रही सरकारी डिग्री कॉलेज सोगाम की बस हंदवाड़ा के वोदपोरा इलाके के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को कॉलेज की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 विद्यार्थियों की मौत हो गई। इस घटना में 21 अन्य लोग भी घायल हो गए। अधिकारियों ने 12 अप्रैल, 2024 को यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि पिकनिक मनाने के लिए 27 छात्रों को ले जा रही सरकारी डिग्री कॉलेज सोगाम की बस हंदवाड़ा के वोदपोरा इलाके के निकट पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को हंदवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को गंभीर हालत में यहां के एक अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। हंदवाड़ा के अस्पताल में 20 छात्रों का इलाज किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे में हुई छात्रों की मौत पर दुःख जताया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने आधिकारकि ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “हंदवाड़ा के निकट हुए हादसे में जीडीसी सोगाम के दो छात्रों की मौत एक ऐसी घटना है जिसका हम सभी पर गहरा असर पड़ा है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, “सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित कर रही है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों को ले जा रही बस हंदवाड़ा में अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अगली खबर
]BPSC 70th CCE Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट और पैटर्न जानें
बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा 2025 के लिए कुल 21,581 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल