Trusted Source Image

MP School Bus Accident: मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नदी के किनारे पलटी, 20 छात्र हुए घायल

Press Trust of India | February 19, 2025 | 01:36 PM IST | 1 min read

नेपानगर स्कूल बस हादसे में चार छात्रों के हाथ या पैर की हड्डी टूट गई और उनके सिर में भी चोटें आई हैं।

सभी घायल छात्रों को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सभी घायल छात्रों को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नेपानगर में आज यानी 19 फरवरी (बुधवार) की सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक नदी के किनारे पलट गई। इस हादसे में 20 छात्रों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

नेपानगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निर्भय सिंह अलवा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे धारणी नदी के पास हुई। उन्होंने बताया कि तेज गति से चल रही बस सड़क से उतरकर पलट गई।

अधिकारी के अनुसार, चार छात्रों के हाथ या पैर की हड्डी टूट गई और उनके सिर में भी चोटें आई हैं। सभी घायल छात्रों को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Also readRajasthan: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में उर्दू के स्थान पर संस्कृत भाषा शामिल करने पर विवाद

कुछ छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने चालक से बस की गति धीमी करने का अनुरोध किया था लेकिन उसने छात्रों की बात नहीं सुनी। यह घटना बुरहानपुर से 45 किलोमीटर और राज्य की राजधानी भोपाल से 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हुई।

बस नेपानगर के एक स्कूल जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications