TS EdCET Admit Card 2024: टीएस एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 20, 2024 | 12:36 PM IST | 2 mins read
टीएस एडसीईटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी नलगोंडा ने आज यानी 20 मई को तेलंगाना स्टेट एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (टीएस एडसीईटी 2024) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। टीएस एडसीईटी 2024 प्रवेश पत्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट edcet.tsche.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
टीएस एडसीईटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। टीएस एडसीईटी 2024 परीक्षा 23 मई को आयोजित की जाएगी। टीएस ईडीसीईटी 2024 एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।
तेलंगाना स्टेट एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कराई जाएगी। टीएस एडसीईटी 2024 एग्जाम दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Also read RBSE 12th Result 2024 (Out) Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
टीएस एडसीईटी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, केंद्र कोड सहित अन्य विवरण दिया गया है। उम्मीदवारों को टीएस एडसीईटी 2024 हाल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर सरकारी आईडी प्रमाण लाना होगा।
TS EdCET 2024 Hall Ticket: डाउनलोड करें?
टीएस एडसीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edcet.tsche.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘TS EDCET Hall Ticket 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- टीएस ईडीसीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कैंडिडेट TS EdCET 2024 Admit Card डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Telangana State Education Common Entrance Test 2024: पाठ्यक्रम
टीएस एडसीईटी परीक्षा तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (टीएससीएचई) की ओर से महात्मा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा तेलंगाना राज्य के महाविद्यालयों में दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.88% छात्र पास
आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में योग्यता स्थिति, कक्षा और बोर्ड का नाम, जन्म तिथि, कुल प्राप्त अंक, रोल नंबर, विषय कोड, विषयवार प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी