SET 2024 Admit Card: सिंबायोसिस एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड आज set-test.org पर होगा जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | April 25, 2024 | 09:08 AM IST | 1 min read
एसईटी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को SET आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिंबायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी आज यानी 25 अप्रैल को टेस्ट 1 के लिए एसईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। सिंबायोसिस एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए पंजीकृत छात्र ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर जाकर SET 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
एसईटी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SET आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर एसईटी एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एसईटी एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सिंबायोसिस एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले SET एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। सिंबायोसिस एडमिट कार्ड 2024 में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कैंडिडेट को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
शेड्यूल के अनुसार, सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाएगी। एसईटी 2024 टेस्ट-1 का आयोजन 5 मई को किया जाएगा। वहीं, 11 मई को SET 2024 के लिए टेस्ट-2 आयोजित की जाएगी। एसईटी चरण-2 के लिए SET 2024 एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
SET Admit Card 2024: डाउनलोड करें
आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से सेट 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर जाएं।
- फिर, हॉल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- SET आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- SET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी सिंबायोसिस हाल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Symbiosis Entrance Test Admit Card 2024: एडमिट कार्ड विवरण
सिंबायोसिस एंट्रेंस टेस्ट एटमिट कार्ड 2024 में अभ्यर्थी निम्नलिखित विवरण देख सकेंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन क्रमांक
- परीक्षा केंद्र
- रिपोर्टिंग टाइम
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- परीक्षा निर्देश
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’