SUNACT Cancer Institute: कैंसर संस्थान ने अत्याधुनिक उपचार के लिए मलेशिया की एबजेंटिल के साथ एमओयू साइन किया
Press Trust of India | November 27, 2024 | 10:44 PM IST | 1 min read
सनएक्ट (SUNACT) कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन 20 जुलाई 2024 को टिएटेन मेडिसिटी अस्पताल, ठाणे (मुंबई) में किया गया।
नई दिल्ली: ठाणे स्थित एक कैंसर संस्थान (Cancer Institute) ने भारत में किफायती कीमत पर एडवांस और अत्याधुनिक कैंसर उपचार के लिए मलेशिया की एबजेंटिल बायोमेडिकल एसडीएन बीएचडी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
संस्थान ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत, सनएक्ट कैंसर संस्थान देश में ठोस अवस्था वाले ट्यूमर के लिए सीएआर-टी, टीसीआर और टीआईएल उपचार पद्धतियां शुरू करेगा।
सनएक्ट के संस्थापक और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय पाटिल ने कहा, हमें बेहद खुशी है कि अपनी शुरुआत के बहुत कम समय में ही हम सॉलिड स्टेट ट्यूमर के लिए इस क्रांतिकारी कैंसर उपचार को भारत में लाने में सफल रहे हैं।
Also read IMS-BHU को एम्स जैसा बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय का त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय आगे कहा कि, एबजेंटिल सीएआर-टी, टीसीआर, टीआईएल और अन्य अभिनव कैंसर उपचारों के क्षेत्र में काफी बेहतर है और इससे बहुत से रोगियों और उनके देखभाल करने वालों को काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि शोध से पता चलता है कि देश में पाए जाने वाले अधिकांश कैंसर ठोस ट्यूमर हैं, जिनमें सिर और गर्दन का कैंसर, स्तन कैंसर और फेफड़ों का कैंसर शामिल हैं।
डॉ. पाटिल ने कहा, “ऐसी स्थितियों में जहां मानक-स्वीकृत उपचारों से परिणाम नहीं मिलते, यह आवश्यक है कि हम वैकल्पिक और नवीन उपचार विकल्पों पर विचार करें।” उन्होंने कहा कि सीएआर-टी, टीसीआर और टीआईएल जैसे अंगीकृत कोशिकीय उपचार आशा की किरण हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच